Kapeesh

रविवार, 23 मई 2021

वही देश है मेरा पहचान

 जिस धरती की सुन्दर पानी,

सभी की जिससे है जिन्दगानी।

जहां पर सब रहे एकसाथ,

वही देश है मेरा पहचान।।1।।


हवा जहां का शुद्ध शीतल है,

जहां पर झरने की कल-कल है।

चिड़ियों की जहां मधुर आवाज,

वही देश है मेरा पहचान।।2।।


भेदभाव सब के अन्दर है,

फिर भी बधे एक बन्धन में।

जहां पर सब है एक समान,

वही देश है मेरा पहचान।।3।।


जहां पर हर त्योहार होते है,

सभी लोग खुशहाल होते है।

अतिथो का जहां होता है सम्मान,

वही देश है मेरा पहचान।।4।।


सरल स्वभाव सभी के मन है,

करते प्रेम सभी है धन से।

पैसों के खातिर लेते जहां जान,

वही देश है मेरा पहचान।।5।। 

    

        Written by

    Kapeesh Kumar

मंगलवार, 18 मई 2021

ईंसान बनेंगे

 न हिन्दू बनेंगे,न मुस्लमान बनेंगे।

ईंसान के औलाद है, ईंसान बनेंगे।।

करेंगे सेवा देश की, उमंग मन में डाल के।

दुनिया में नाम करेंगे, कर्तव्य अपना मान के।।

सजाके अपने देश को, रखेंगे हम सम्भाल के।

मर जाएंगे भले ही, भारत माता के नाम पे।।

करेंगे ऐसा काम,न किसी से डरेंगे।

ईंसान के औलाद है, ईंसान बनेंगे।।


     Written by

    Kapeesh Kumar


शनिवार, 15 मई 2021

कोरोना वायरस

Kapeesh

 2020 की एक कहानी,

सुन कर मन मे हो हैरानी।

चली एक ऐसी वायरस,

जिससे बढ़ी बहुत परेशानी।।1।।


नाम कोरोना उसका था,

जो करता था मनमानी।

सोच मे थे देश के वासी,

लक्षण इसका सिर्फ था खाशी।।2।।


जुकाम बुखार जो आता था,

कोरोना चेक किया जाता था।

चीन का आविष्कार था ऐसा,

ईलाज मे लगे बहुत ही पैसा।।3।।


भयभीत बनाता था सबको यह,

नजदीकियों से बढ़ता था यह।

पीएम-सीएम परेशान थे इससे,

मजदूर अधिक मरते थे जिससे।।4।।


फिर पैदल यात्रा शुरू हुए,

काम-काज भी बन्द हुए।

स्कूल छात्र भी हुऐ परेशान,

पीछड़ गया उनका इक्जाम।।5।।


नवम्बर मे खुली स्कूल,

बन्द हुए जनता कर्फ्यू।

आई 2021 की बात,

फिर से कोरोना की आई बारात।।6।।


फिर कर्फ्यू का हुआ ऐलान,

दिखा रही है कोरोना शान।

भूख से मरते गरीब-किसान,

कौन बचाए किसकी जान।।7।।


छुआ छूत से बढ़ी बिमारी,

बन्द हो गई सबकी दुकानदारी।

लोग अगर इस समय मर जाए,

कोई उन्हें न हाथ लगाए।।8।।


लाशो से सब दूर हो जाए,

JCB से उन्हें दफनाए।

ऐसी समय गई है आई,

दूर-दूर रहे परिवार व भाई।।9।।


कोई उपाय समझ न आए,

तब पीएम लॉकडाउन लगवाए।

वाह विज्ञान तेरी अजब कहानी,

तेरे वजह से बढ़ी परेशानी।।10।।

         Writer

  कपीश कुमार (क्रिंत कुमार) 

 Kapeesh Kumar








शुक्रवार, 14 मई 2021

बुद्धा को प्रणाम करे

 एक देश भक्त एक राज भक्त,

जो देवो के अवतार हुए।

ऐसे परमारथ बुद्धा को,

हम सत-सत प्रणाम करे।।1।।


ये बीर पुरूष बलवान रहे,

सब लोगो के जो शान रहे।

जो राज पाठ को त्याग कर,

तप के लिए वनवास रहे।।2।।


जाति धर्म की लगी आग जहां,

वहा पर शीतल छांव बने।

जहां होते थे हरपल झगड़े,

वहां वे बन के ढाल रहे।।3।।


बुद्ध हमारे शान बने,

हम पीछड़ो के पहचान बने।

सब एक ही जन है दुनिया मे,

इसी शब्दों का पालन करे।।4।।


न भेदभाव हो हमारे मन मे,

हम मिलकर एक ही साथ रहे।

सेवा की भाव हो मन मे,

तो भारत देश महान बने।।5।।


ऐसे परमारथ बुद्धा को, हम सत-सत प्रणाम करे।।।।


          Written by

  Kapeesh Kumar, krint kumar

मंगलवार, 4 मई 2021

हमारी प्रीय शाली(part 4)

‌आयन उठावे जब फोनवा,

तब तक फोनवा कट गवा।

सोचेन की फोन मिलायी हम,

तइसे बैलेंस खतम भवा।।16।।


प्यार तो बढ़ा बहुत ज्यादा,

फिर एक बात हम ठान लिहन।

बैलेंस करावे के खातीर,

फलाने से पैंसा उधार लिहन।।17।।


फिर गयन करावे हम बैलेंस, 

बैलेंस भी सक्सेजफुल भई।

फिर किहन फोन शाली लगे,

शाली जब हमके भूल गई।।।18।


बोलिन के तुम बोल रहे,

हम आपन नाम बताय दिहन।

पछिन का हाल है तुमरे,

हम आपन हाल बताय दिहन।।19।।


फिर कुछ दिन तक चली बात,

बातो मे समय बिताइत हैं।

शाली हमरे बहुते प्यारी,

उनसे हम प्यार जताइत हैं।।20।। 

          Written by

  Kapeesh Kumar


सोमवार, 3 मई 2021

हमारी प्रीय शाली(part 3)

चढ़ गवा लवेरिया मूड़ी पर,
अब सोच भी हमसे दूर भवा।
चाहत के काटा अस चूभा,
जानव दिलवा के लय गवा।।11 ।।

 
अब हर पल उनके याद में,
आपन समय बिताइत हैं।
‌‌खाना भी अच्छा ना लागे,
पानी पीके रह जाइत हैं।।12।।

 
फिर किहन फोन हम एक दिना,
शाली जब घूमे गांव गयी।
उठाइन फोन उनके मम्मी,
सोची अब हमहू काव कही।।13 ।।

 
फिर हाल-चाल भवा फोने पर,
कउनो तरह से बात कीहन।
पुछिन भईया कहा है तोहरे,
बाहर गए हम बताय दिहन।।14 ।।

 
लग गवा है झटका हमरे दिल पर,
चाहत भी अब भूल गई गयन।
शाली जब हमरे फोन कीहिन,
तब तक हम फोन से दूर गयन।।15।।

     Written by

Kapeesh Kumar

कविता

पूरब से जब सुरज आता है,

 पूरब से जब सुरज आता है, ☀☀ सब के मन को बहुत ही भाता है। चिड़िया की चह चह सुन कर के, सब जग तब उठ जाता है।।1।। चलती है हवाएं प्यारी प्यारी,  ...

हमारी प्रिय शाली