शुक्रवार, 14 मई 2021

बुद्धा को प्रणाम करे

 एक देश भक्त एक राज भक्त,

जो देवो के अवतार हुए।

ऐसे परमारथ बुद्धा को,

हम सत-सत प्रणाम करे।।1।।


ये बीर पुरूष बलवान रहे,

सब लोगो के जो शान रहे।

जो राज पाठ को त्याग कर,

तप के लिए वनवास रहे।।2।।


जाति धर्म की लगी आग जहां,

वहा पर शीतल छांव बने।

जहां होते थे हरपल झगड़े,

वहां वे बन के ढाल रहे।।3।।


बुद्ध हमारे शान बने,

हम पीछड़ो के पहचान बने।

सब एक ही जन है दुनिया मे,

इसी शब्दों का पालन करे।।4।।


न भेदभाव हो हमारे मन मे,

हम मिलकर एक ही साथ रहे।

सेवा की भाव हो मन मे,

तो भारत देश महान बने।।5।।


ऐसे परमारथ बुद्धा को, हम सत-सत प्रणाम करे।।।।


          Written by

  Kapeesh Kumar, krint kumar

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें